इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : आज के दिन अनुच्छेद 370 हटा और राम मंदिर की आधारशिला रखी गई

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : आज के दिन अनुच्छेद 370 हटा और राम मंदिर की आधारशिला रखी गई


इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : आज के दिन अनुच्छेद 370 हटा और राम मंदिर की आधारशिला रखी गई


भारत के परिप्रेक्ष्य में 05 अगस्त वास्तव में ऐतिहासिक, अद्भुत और अविस्मरणीय तिथि बन गई है। आज के दिन 2019 में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को हटा दिया। इसके तहत जम्मू-कश्मीर अब भारत के अन्य राज्यों के समान पूरी तरह संविधान के अधीन आया। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया। देश के सभी कानून और योजनाएं अब जम्मू-कश्मीर में भी समान रूप से लागू हो गई हैं। यह निर्णय केंद्र सरकार ने सुरक्षा, विकास और एक भारत की भावना के तहत लिया, जिसे व्यापक राजनीतिक और सामाजिक प्रभावों वाला माना जाता है।

वहीं, साल 2020 में 05 अगस्त का दिन हिन्दू समाज के 491 वर्षों के इंतजार को समाप्त करने वाला था। इस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधिवत भूमिपूजन किया। यह ऐतिहासिक पल सदियों से चले आ रहे राम जन्मभूमि आंदोलन का प्रतीक बन गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 09 नवंबर 2019 को दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद यह कार्य प्रारंभ हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से पूरे देश और विदेशों में उत्सव जैसा रहा।

इन दोनों घटनाओं ने 05 अगस्त को भारत के आधुनिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण और परिवर्तनकारी दिन के रूप में स्थापित कर दिया। एक ओर राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में कदम बढ़ा, वहीं दूसरी ओर सनातन आस्था की पुनर्स्थापना हुई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1775 - बंगाल नवाब के अधिकारी नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई।

1874 - जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

1914 - अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।

1914 - क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध में तटस्थ रहने की घोषणा की।

1915 - प्रथम विश्व युद्ध में वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।

1921 - अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1923 - हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक बने।

1945 - अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।

1949 - इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।

1960 - अफ़्रीक़ी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1962 - मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो अपने लॉस एंजेलिस स्थित आवास पर मृत पाई गईं।

1963 - रूस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।

1991 - न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायधीश बनीं।

1996 - अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।

1999 - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।

2002 - गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।

2008 - भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।

2011 - नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।

2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।

2016 - ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक माराकाना स्टेडियम में शुरू किया गया।

2019 - भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत दी गई विशेष स्वायत्तता को रद्द किया।

2020 - अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया।

जन्म

1852 - आचार्य प्यारे मोहन - उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी।

1890 - दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी।

1890 - नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।

1901 - द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1907 - बी. जी. रेड्डी - मद्रास विधान सभा के सदस्य।

1915 - शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि

1924 - जी. जी. स्वेल - भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।

1929 - अरविंद जोशी - जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।

1929 - गिरिजा देवी - बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका।

1936 - सुरेश मेहता - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।

1944 - उत्तरा बाओकर - भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री थीं।

1947 - वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

1969 - वेंकटेश प्रसाद - भारतीय क्रिकेटर।

1975 - काजोल मुखर्जी - बॉलीवुड अभिनेत्री।

1980 - वत्सल सेठ - अभिनेता।

1987 - जेनेलिया डिसूजा - भारतीय अभिनेत्री।

2001 - अंशू मलिक - भारत की महिला पहलवान।

निधन

1931 - गीता डे - भारतीय अभिनेत्री।

1950 - गोपीनाथ बोरदोलोई - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1962 - मर्लिन मुनरो - अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल।

1998 - टोडर जिकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।

1998 - केशब चन्द्र गोगोई - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

2000 - लाला अमरनाथ - भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे।

2014 - प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाया।

2025 - सत्यपाल मलिक - भारत के एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story