इतिहास के पन्नों में 01 मईः जब दो नौजवान क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत को दहला दिया था
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान मुजफ्फरपुर बम कांड को महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में याद किया जाता है जब दो नौजवानों ने क्रांतिकारियों के अपमान का बदला लेने का संकल्प लिया और इस दौरान खुद का बलिदान दिया। 30 अप्रैल, 1908 को मुजफ़्फ़रपुर (बिहार) में बमकांड की घटना हुई। इसे क्रांतिकारी खुदीराम बोस और उनके साथी प्रफुल्ल चाकी ने अंजाम दिया। दोनों क्रांतिकारियों ने तत्कालीन जिलाधीश किंग्सफ़ोर्ड की हत्या के उद्देश्य से बम फेंका था, जो असफल रहा। बम प्रहार में ग़लती से पिंगल कैनेडी की पत्नी एवं उसकी पुत्री की मुत्यु हो गई। इस अपराध में 17 वर्षीय युवक खुदीराम बोस को 11 अगस्त, 1908 को फाँसी दी गई। बोस के दूसरे साथी प्रफुल्ल चाकी ने ब्रितानी सरकार की गिरफ्तारी से बचने के लिए 01 मई 1908 को ही मोकामा के पास खुद को गोली मार कर बलिदान दिया।
अन्य अहम घटनाएं:
1886 - अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत।
1897 - स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1908 - प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।
1914 - कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
1945 - सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
1960 - महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य बने।
1972 - देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण।
1984 - फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।
1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
1996 - संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
1998 - पोलैंड,हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।
1999 - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
2000 - अंतरराष्ट्रीय अन्तर संसदीय संघ ने पाकिस्तान,आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
2001 - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित,भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
2002 - अमेरिका की अपील पर इजराइल ने हेब्रोन से सेना हटाई।
2003 - अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
2004 - यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2007 - ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान।
2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 7 नये जजों की नियुक्ति की।
-पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण।
-बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2011 - अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि।
2013 - स्व. रमेश भाई को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके 62वें जन्मदिवस पर सर्वोदय आश्रम टडियांवा में आयोजित समारोह में भारतकोश पर रमेश भाई से संबंधित सामग्री को वैश्विक पाठक वर्ग को समर्पित किया गया।
जन्म
1986 - संदीप कुमार - भारतीय एथलेटिक्स हैं।
1969 - हीरा सरनीया - असम से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1964 - नेकराम शर्मा- हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध किसान जिन्हें वर्ष 2023 में भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में उनके योगदान हेतु 'पद्मश्री'से सम्मानित किया।
1960 - जगदीश व्योम - भारत के समकालीन कवि एवं लेखक।
1961 - अजय भट्ट - भाजपा से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं।
1951 - रमेश भाई - समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।
1955 - आनंद महिंद्रा - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यापारी हैं।
1940 - अरविन्द दवे - भारत की गुप्तचर एजेंसी 'रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग'(रॉ) निदेशक रहे हैं।
1913 - बलराज साहनी- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1910 - निरंजन नाथ वांचू - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1909 - महामाया प्रसाद सिन्हा - भारतीय राजनीतिज्ञ और जल क्रांति दल के राजनेता थे।
1920 - मन्ना डे - सुप्रसिद्ध गायक।
1922 - मधु लिमये - भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी आंदोलन के नेताओं में से एक थे।
1927 - श्याम लाल यादव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1927 - नामवर सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक।
1932 - एस.एम.कृष्णा - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1872 - वजीर हसन - प्रमुख राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता।
1632 - हंबीरराव मोहिते - मराठा साम्राज्य के सेनापति थे।
निधन
2021 - बिक्रमजीत कंवरपाल - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था।
2021 - देबू चौधरी - भारत के प्रख्यात सितार वादक थे।
2008 - निर्मला देशपांडे - गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
2004 - रामप्रकाश गुप्ता - भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
1888 - प्रफुल्लचंद चाकी - स्वतन्त्रता सेनानी।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
मई दिवस (विश्व श्रमिक दिवस)
महाराष्ट्र स्थापना दिवस
गुजरात स्थापना दिवस
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

