इतिहास के पन्नों में 01 जनवरीः कलकत्ता का नाम कोलकाता किया गया

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 01 जनवरीः कलकत्ता का नाम कोलकाता किया गया


1 जनवरी 2001 को एतिहासिक कलकत्ता शहर का नाम बदल कर आधिकारिक तौर पर कोलकाता कर दिया गया। कलकत्ता की स्थापना साल 1686 में ब्रिटिश राज की विस्तार योजनाओं के कारण हुई थी। 24 अगस्त, 1686 को कोलकाता का संस्थापक माने जाने वाले जॉब चारनॉक पहली बार कारखाना स्थापित करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में सुतनुती गांव आया था। इस शहर में कालीकट, गोविंदपुर और सुतनुती के तीन गांव शामिल थे, जो 16वीं, 17वीं और 18वीं शताब्दी में महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र थे। 1772 में जब कलकत्ता को ब्रिटिश भारत की राजधानी घोषित किया गया तो भारत के ब्रिटिश गवर्नर-जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों को मुगलकाल में बंगाल की राजधानी रहे मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित कर दिया। साल 1820 और 1930 के बीच बंगाल में प्रखर राष्ट्रवाद के उदय के बीच लॉर्ड कर्जन ने 1905 में बंगाल का विभाजन कर दिया। 1911 में राजधानी को कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली स्थानांतरित कर पूर्व और पश्चिम बंगाल को फिर से मिला दिया गया। 1947 में स्वतंत्रता के समय बंगाल का विभाजन हुआ और कलकत्ता भारत में पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी बना। 15 अगस्त, 1947 को डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री बने।

अन्य अहम घटनाएंः

2020 - भारत में नए साल के दिन (1 जनवरी, 2020) को कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक़, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया।

रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु और अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर लगी रोक हटाई, कहा, 'दुनिया अब एक नया हथियार देखेगी'।

2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।

2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।

2008 - भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।

उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।

भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।

2007- विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।

2006- दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।

2005- इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।

2004- चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।

2002- संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।

2001-कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

2000- न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।

1999- यूरोप के 11 देशों की साझा मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।

1997- भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।

1996- सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।

1995- विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।

1994- 'उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता' (नाफ्टा) व्यापारिक बना।

1993- चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।

1992 -भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।

1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।

1978- बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।

1971- टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।

1955- भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया।

1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा।

1928- अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।

1915- महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसरॉय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।

1906- ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।

1880- देश में मनीआर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।

1877- इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।

1862- 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया।

1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।

1600- स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।

1515- यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।

जन्म

1978 - विद्या बालन - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।

1978 - तनीशा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।

1975 - सोनाली बेंद्रे - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।

1973- आनंद कुमार- भारतीय गणितज्ञ, शिक्षाविद तथा बहुत-सी राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय गणित की पत्रिकाओं के स्तम्भकार हैं।

1971 - ज्योतिरादित्य सिंधिया - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।

1970 - ज़ीशान अली - पूर्व भारतीय डेविस कप खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सियोल में 1988 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया था।

1966 - नित्यानंद राय - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1961 - एन. बीरेन सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री।

1959 - राबड़ी देवी- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री तथा लालू प्रसाद यादव की धर्मपत्नी हैं।

1959- शुभा मुद्गल - भारत की एक प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, खयाल, ठुमरी गायिका हैं।

1954 - कविता चौधरी - जानी-मानी टीवी अभिनेत्री, लेखिका और निर्माता-निर्देशक थीं।

1953 - सलमान खुर्शीद- कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री।

1952- मुकुट मिथी - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

1952- उदय प्रकाश- हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार।

1951 - नाना पाटेकर- हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता।

1950 - दीपा मेहता- निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक।

1950 - राहत इंदौरी- प्रसिद्ध शायर एवं गीतकार।

1948 - फागु चौहान - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1943 - रघुनाथ अनंत माशेलकर - भारतीय वैज्ञानिक हैं।

1941 - असरानी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।

1937 - काशीनाथ सिंह- सुप्रसिद्ध उपन्यासकार।

1936 - सतीश प्रसाद सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

1936 - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1936 - कल्बे सादिक़ - उत्तर प्रदेश में 'ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड' के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु थे।

1935 - ओम प्रकाश चौटाला - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

1925 - मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान - विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता थे।

1894 - प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस- प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक।

1892 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1890 - सम्पूर्णानन्द - भारत प्रसिद्ध राजनेता।

1885 - शशिभूषण रथ - 'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1875 - हसरत मोहानी - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।

निधन

1983- डी. एन. खुरोदे - एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

1971- ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़ - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री और फिर बाद में मुख्यमंत्री रहे।

1964 - राजेन्द्र सिंहजी जडेजा - भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे।

1955- शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।

1940- पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।

1933- हेमचंद दासगुप्त - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।

1960- राधाबाई सुबारायन - भारतीय महिला राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक तथा महिला अधिकारों के लिये कार्य करने वाली कार्यकर्ता थीं।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस

राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

Share this story