इतिहास के पन्नों में 15 नवंबर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस, इसी दिन बना था झारखंड

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 15 नवंबर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस, इसी दिन बना था झारखंड


15 नवंबर, 1875 को झारखंड के रांची ज़िले के उलीहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। वे भारत के प्रख्यात जननायक, स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी आंदोलन के अग्रदूत माने जाते हैं।

बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर बड़ा आंदोलन चलाया, जिसे इतिहास में “उलगुलान” (महाआंदोलन) के नाम से जाना जाता है। इस आंदोलन ने न केवल औपनिवेशिक शासन को चुनौती दी बल्कि आदिवासी स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना भी जगाई।

उनके अद्वितीय योगदान और बलिदान के सम्मान में भारत सरकार ने 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में घोषित किया है। इस दिन देशभर में आदिवासी समुदायों की संस्कृति, संघर्ष और योगदान का स्मरण किया जाता है।

यही नहीं, 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ही झारखंड राज्य का गठन किया गया था। इसलिए यह दिन झारखंड के लोगों के लिए दोहरे गर्व और उत्सव का प्रतीक है- एक ओर अपने महान नायक बिरसा मुंडा की जयंती और दूसरी ओर राज्य स्थापना दिवस।

“अबुआ दिसुम, अबुआ राज” (हमारा देश, हमारा राज)- बिरसा मुंडा का यह नारा आज भी झारखंड की पहचान और आत्मगौरव का प्रतीक है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्रः

1830 - समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

1920 - जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।

1936 - नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1947 - विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।

1949 - महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।

1955 - पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1961 - संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

1988 - पीएलओ के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।

1989 - पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का अपना दौरा रद्द किया।

2000 - फिजी में तख्तापलट अवैध घोषित।

-झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।

2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।

2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।

2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया। योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।

2012 - शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

जन्म

1866 - कार्नेलिया सोराबजी - भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।

1875 - बिरसा मुण्डा - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सुप्रसिद्ध सेनानी।

1902 - एस. वी. कृष्णमूर्ति राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1922 - टी. एस. मिश्रा - भारतीय राज्य असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

1937 - रमेश चंद्र शाह - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार, निबंधकार तथा कुशल समालोचक हैं।

1950 - अश्विनी कुमार (पुलिस अधिकारी) - केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक थे।

1964 - पंकज चौधरी - भारत की 16वीं लोकसभा में सांसद हैं।

1979 - सुमराइ टेटे - भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की सदस्य रही हैं।

1986 - सानिया मिर्ज़ा - प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी।

1986 - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।

निधन

2021 - बाबासाहेब पुरंदरे - मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।

2020 - सौमित्र चटर्जी - प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता थे।

2013 - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।

1961 - बंकिम मुखर्जी - भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।

1937 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार।

1938 - महात्मा हंसराज - पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।

1982 - विनोबा भावे - सामाजिक कार्यकर्ता।

1996 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।

1981 - कमलाबाई होसपेट - महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

2017 - कुंवर नारायण - हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाते थे।

महत्वपूर्ण दिवस

- राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)।

- नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।

- झारखंड स्थापना दिवस।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776780 Articles

Share this story