कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत


कौशांबी, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से उसके

मलबे में छह से अधिक लोग दब गए। जब तक ग्रामीणाें ने सभी काे निकालकर अस्पताल पहुंचाया तब तक मां-बेटी सहित तीन लाेगाें की माैत

हाे गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जांच पड़ताल की।

सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील अंतर्गत चाकथामा गांव की कुछ महिलाएं रविवार को अपने मकान और चुल्हे की पुताई के लिए गांव के पास बने तालाब में मिट्टी की खुदाई करने गई थी। खोदते समय मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसमें कई लोग दब गए। चीख-पुकार मचते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर सभी लाेगाें को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया है। अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

सीओ ने बताया कि इस घटना में गांव के रहने वाली गीता देवी (35) उसकी बेटी अंकिता (6) और पड़ोसी महिला उत्तरा देवी (55) की मौत हो गई है। वहीं, गीता का बेटा अमित अन्य महिला जितिया देवी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया और पीड़िताें काे हरसंभव मदद पहुंचाने

के लिए अधिकारियाें काे निर्देश किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story