50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का उपहार देंगे सीएम योगी

WhatsApp Channel Join Now

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होगा टैबलेट वितरण समारोह

डिजिटल क्रांति की नई उड़ान : गोरखपुर के 35 हजार तथा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार युवाओं को मिलेगा टैबलेट

गोरखपुर में अब तक 1.41 लाख से अधिक छात्रों को मिल चुका है लाभ, रोजगार व स्वरोजगार के खुल रहे नए द्वार

गोरखपुर, 19 नवंबर। युवा शक्ति को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें समयानुकूल सक्षम और दक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर (शुक्रवार) को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण का समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में होगा। 

टैबलेट वितरण समारोह में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर की युवा प्रतिभाएं एक मंच पर जुटेंगी। वितरण का सबसे बड़ा हिस्सा गोरखपुर जिले के खाते में है, जहां के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 35000 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके साथ ही मंडल के अन्य तीन जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 विद्यार्थी भी इस उपहार के हकदार बनेंगे। एक ही दिन में 50 हजार युवाओं के हाथों में आधुनिक गैजेट पहुंचने से गोरखपुर मंडल में डिजिटल क्रांति को नई गति मिलेगी।

गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को डिजिटल डिवाइस वितरित करने का यह अभियान काफी सफल रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले के 141085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है। जिले में आवंटित शत-प्रतिशत स्मार्टफोन का वितरण पहले ही पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष बचे 52,800 टैबलेट कॉलेजों के माध्यम से बांटे जा रहे हैं, जिसका मुख्य आयोजन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में होगा। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के साथ-साथ डिप्लोमा, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट), पैरामैडिकल और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी सीधे तौर पर जोड़ा गया है। यह पहल न केवल पढ़ाई को आसान बना रही है, बल्कि युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मिलने वाले डिवाइस विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और सूचना का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। इसके जरिये विद्यार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी घर बैठे मिल रही है। वहीं, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय भी 'फ्लैश मैसेज' के माध्यम से कक्षाओं, सिलेबस और परीक्षाओं से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे छात्रों के टैबलेट और स्मार्टफोन पर भेज रहे हैं।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23713 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story