सीएम योगी वाराणसी पहुंचे, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित, सेवा संकल्प का देंगे संदेश 

   सीएम योगी वाराणसी पहुंचे, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित, सेवा संकल्प का देंगे संदेश 
WhatsApp Channel Join Now

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम में जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

वडनगर से काशी तक पहुंची सेवा संकल्प बाइक यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात के वडनगर से उनकी कर्मस्थली काशी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली गई। अभियान के तहत 250 बाइकों पर सवार करीब 500 युवा देश के विभिन्न प्रांतों से होते हुए वाराणसी पहुंचे हैं। बुधवार को जगतपुर में होने वाली जनसभा के साथ इस यात्रा का समापन होगा।

   सीएम योगी वाराणसी पहुंचे, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित, सेवा संकल्प का देंगे संदेश 

बाइक यात्रियों के काशी पहुंचने पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के शीर्ष नेता सेवा, राष्ट्र निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

जगतपुर में कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जमावड़ा
जगतपुर इंटर कॉलेज परिसर में होने वाली जनसभा को लेकर भाजपा संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Share this story