गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण एवं जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 03 मई (हि.स.)। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में कई केन्द्रीय मंत्रियाें से मुलाकात के बाद देर शाम काे गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की।

इस बाबत मीडिया में बयान जारी करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात कर सुरक्षा, सुशासन एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उन्हाेंने तस्वीर साझा करते हुए देर शाम ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की बात कही। उन्हाेंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दाैरान बिहार के आर्थिक विकास, समग्र उन्नयन और प्रगति के विभिन्न आयामों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

इनके साथ, उन्हाेंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से औपचारिक मुलाकात की।

इस अवसर पर बिहार में आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं उर्वरक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रियों की लिस्ट लेकर दिल्ली गए हैं, जहां अमित शाह के साथ बैठक में मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद अगले एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story