मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन आज सिंग फ़ोरम 2026 में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास विजन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन आज सिंग फ़ोरम 2026 में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास विजन


रायपुर/सिंगापुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे का आज रविवार को दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री सिंगापुर में आयोजित सिंग फ़ोरम 2026 में छत्तीसगढ़ के विकास, निवेश और औद्योगिक संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री निवेशकों को राज्य की नई उद्योग नीति की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेश के अवसरों से अवगत कराएंगे। साथ ही, प्रस्तावित सीईओ राउंडटेबल बैठक में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं तथा औद्योगिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमताओं से परिचित कराना तथा प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759809 Articles

Share this story