सीआईएफएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया एंटी-हाइजैकिंग अभ्यास

WhatsApp Channel Join Now
सीआईएफएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया एंटी-हाइजैकिंग अभ्यास




नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स.)। देश में किसी भी आतंकी हमले की स्थिति में खुद को तैयार रखने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डे (आईजीआई) पर वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग अभ्यास किया। इस अभ्यास का नेतृत्व डीआईजी बाबू राम ने किया और इसमें वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीआईएसएफ ने एक्स पोस्ट में बताया कि इस अभ्यास में एनएसजी, दिल्ली पुलिस, आईबी, बीसीएएस, डीजीसीए, डायल, एयरपोर्ट फायर टीम, मेडिकल टीमें और एयरलाइंस ने भाग लिया। सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने मिलकर त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। इस तरह के अभ्यास से सभी एजेंसियों के बीच तालमेल और तैयारी की जांच होती है। इसमें देखा जाता है कि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा बल कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं, मेडिकल टीमें कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती हैं और एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी अन्य एजेंसियां किस तरह सहयोग करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story