काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर का श्रीनगर, बडगाम, बिजबेहरा,अनंतनाग, पुलवामा में छापा, आतंकी भर्ती कनेक्शन में पाकिस्तान का चेहरा आया सामने

WhatsApp Channel Join Now
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर का श्रीनगर, बडगाम, बिजबेहरा,अनंतनाग, पुलवामा में छापा, आतंकी भर्ती कनेक्शन में पाकिस्तान का चेहरा आया सामने


श्रीनगर, 06 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) विंग ने शुक्रवार को आतंकी भर्ती मामले के सिलसिले में कश्मीर में छह जगहों पर तलाशी ली।

एक अधिकारी ने बताया कि सीआईके की टीमों ने दक्षिण कश्मीर के बडगाम, श्रीनगर, बिजबेहरा और अनंतनाग के मट्टन इलाकों में घरों की तलाशी ली। इसके अलावा पुलवामा जिले के एक गांव में भी तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि यह तलाशी स्थानीय पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यकारी मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में ली गई। अधिकारी ने कहा कि सीआईके श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 07/2023 के तहत दर्ज यह मामला कथित तौर पर चल रहे एक आतंकी भर्ती मॉड्यूल से जुड़ा है। यह मॉड्यूल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जिरिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों में शामिल करने का काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि यह जांच तब शुरू की गई जब ऐसी जानकारी मिली कि पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग लश्कर-ए-तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के हैंडलर्स के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए कश्मीरी युवाओं को बहका रहे थे और उन्हें देश की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ भड़का रहे थे। इस दौरान कुछ बरामद होने या किसी की गिरफ्तारी के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773206 Articles

Share this story