मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस और महाअघाड़ी की गैंग, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में भी हैं महाअघाड़ी

मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस और महाअघाड़ी की गैंग, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में भी हैं महाअघाड़ी
WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस और महाअघाड़ी की गैंग, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में भी हैं महाअघाड़ी










-विपक्ष के लोग आतंकवादियों को भी मासूम बताते हैं

-कांग्रेस और मुगलिया गैंग मिलकर देश में बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं

देहरादून/मुम्बई, 12 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और महाअघाड़ी की गैंग, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में भी महाअघाड़ी है। कांग्रेस और मुगलिया गैंग मिलकर देश में बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। विपक्ष के लोग आतंकवादियों को भी मासूम बताते हैं। घमंडिया गठबंधन के सनातन विरोधी मिशन को रोककर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

रविवार सायं सह्याद्री सांस्कृतिक कला केन्द्र भांडुप, पश्चिम मुम्बई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उम्मीदवार मिहिर चन्द्रकांत कोटेचा के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। ''वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में विपक्ष के लोग आतंकवादियों को भी मासूम बताते हैं।'' पिछली सरकारों में आतंक का राज हुआ करता था पर आज आतंक पर प्रहार होता है। भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है। आज घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया होता है। आज हमारी सेना गोली का जवाब गोलों से देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और मुगलिया गैंग मिलकर देश में बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। इनका मकसद एसटी, एससी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को देना है। उन्होंने कहा, ''लालू यादव एक समुदाय विशेष को आरक्षण देने की बात कह रहे हैं। यह लोग धर्म के आधार पर आरक्षण को बांटना चाहते हैं।'' उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन के सनातन विरोधी मिशन को रोककर भाजपा को विजय बनाना है।

उत्तराखंड वासियों के बीच में आकर मेरी ऊर्जा दुगनी हो जाती है:

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के बीच में आकर मेरी ऊर्जा दुगनी हो जाती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री उत्तराखंड से जुड़ने और उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का हर पल प्रयास करते हैं। उन्होंने सभी से 20 मई को भाजपा उम्मीदवार मिहिर चन्द्रकांत कोटेचा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।

देवभूमि उत्तराखंड इकोलॉजी कैपिटल तो मुंबई इकोनॉमी कैपिटल है:

मुख्यमंत्री ने कहा कि ''आपका एक वोट भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम कर रहा है।'' आज भारत विश्व की पांचवें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसी योजनाएं भारत को आत्मनिर्भर बना रही हैं। विश्व की हर बड़ी कंपनी भारत में निवेश करना चाहती हैं। ''देवभूमि उत्तराखंड इकोलॉजी कैपिटल तो मुंबई इकोनॉमी कैपिटल है।''

आज की योजनाएं कागजी नहीं मोदी की गारंटी हैं:

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चर हब बनकर उभरेगा। भारत में चौतरफा आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण कार्य जारी है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं आज लोगों के जीवन को बदल रही हैं। आज की योजनाएं कागजी नहीं अपितु मोदी की गारंटी हैं।

प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड बसता है। उन्हीं के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास जारी है। चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम सुरक्षित बनाया गया है। इसके कारण आज भारी संख्या में लोग चार धामों के दर्शन के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कभी माणा तो कभी आदि कैलाश आते हैं।

इस दौरान सांसद मनोज कोटक, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक राय, महेंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह भंडारी, दर्जा मंत्री विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story