चंडीगढ़ एयर शाे में वायुसेना के विमानाें के करतबाें ने किया राेमांचित
चंडीगढ., 27 मार्च (हि.स.)। केंद्रशासित चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज से दाे दिवसीय एयर शाे शुरू हाे गया है। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम के आसमान में करबत देखकर दर्शक राेमांचित हाे गए। वायुसेना के लड़ाकू विमानाें ने आसमान में तिरंगा बनाने के साथ ही डायमंड भी बनाया। इस वायुसेना की टीम में दाे पायलट चंडीगढ़ के विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह और दिवाकर शर्मा भी शामिल थे।
नगर की सुखना लेक पर सुबह से ही एयर शाे काे देखने के लिए बड़ी संख्या में लाेग एकत्र हाे गए। इस शाे के लिए प्री बुकिंग की व्यवस्था की गई थी। इसलिए सुखना लेक काे आम लाेगाें के लिए बंद कर दिया गया था। शाे शुरू हाेने से पहले ही हल्की बारिश शुरू हाे गई, लेकिन न ताे एयर शाे पर काेई व्यवधान पड़ा और न ही दर्शकाें के उत्साह में काेई कमी देखने काे मिली। एयर शाे शुरू हाेते ही नाै विमान आसमान में नजर आए। वायुसेना के बीएई हाॅक एमके-132 विमानाें ने करतब दिखाना शुरू किया।
एशिया की मानी हुई नाै विमानाें की एराेबैटिक टीम के सदस्याें ने आसमान में डायमंड और अंग्रेजी का कैपिटल ए बनाकर दर्शकाें हतप्रभ कर दिया। विमानाें ने आसमान में तिरंगा बनाकर देशप्रेम का संदेश दिया। शाे के दाैरान प्रेसिजन फार्मेशन, लूप्स, राेल्स और डीएनए मूव भी दिखाए गए।
एयर शाे के दाैरान राज्य के मुख्य सचिव राजेश प्रसाद ने भारतीय वायु सेना की उत्कृष्ट क्षमता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने इस भव्य आयोजन में योगदान देने वाले सभी विभागों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को प्रेरित करने और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार, हरियाणा की फाइनेंसियल कमिश्नर रेवेन्यु सुनीता मिश्रा सहित तमाम अधिकारी और बड़ी संख्या में लाेग माैजूद रहे।
एयर शाे के दाैरान एनडीआरआफ के जवानाें ने सुखना लेक में बाेट के जरिए आसमान में पक्षियाें पर नजर रखी। एयर शो को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सुखना लेक 28 मार्च दोपहर तक आम लोगों के लिए बंद रहेगी और केवल पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा।
एयर शो का सिलसिला कल, 28 मार्च 2026 को भी जारी रहेगा। इस हवाई प्रदर्शन में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील सक्सेना

