सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, छह दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

WhatsApp Channel Join Now
सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, छह दिन की ईडी रिमांड पर भेजा


सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, छह दिन की ईडी रिमांड पर भेजा


रायपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।

गिरफ्तारी के बाद चेतन बरघोरिया को शुक्रवार काे विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 6 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अब ईडी रिमांड अवधि के दौरान उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी।

मामले में ईडी की ओर से उत्कर्ष चंद्राकर के साथ चेतन बरघोरिया की व्हाटसएप चैट मिलने का हवाला दिया गया है। इसी आधार पर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की गई थी। विशेष अदालत ने ईडी की मांग स्वीकार करते हुए चेतन बरघोरिया को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया।

चेतन बरघोरिया बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एडिशनल कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। उनकी गिरफ्तारी सीजीपीएससी में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद अब ईडी चेतन बरघोरिया से मामले को लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story