छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, नौ आईईडी बरामद कर किया नष्ट

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, नौ आईईडी बरामद कर किया नष्ट


कांकेर, 29 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने थाना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र से 5-5 किलो के 9 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर माैके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है। जवानों ने मौके से इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य नक्सली सामान भी बरामद किया है।

कांकेर पुलिस के अनुसार जवान गुरूवार काे कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में गश्त के लिए निकले थे। इसी दाैरान जवानों की सतर्कता एवं सूझबूझ से नक्सलियाें की ओर से लगाये गये आईईडी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने इलाके को सर्च किया तो 5-5 किलो के 9 आईईडी मिली। जवानों ने सुरक्षित रूप से माैके पर ही विस्फाेट कर इन्हें निष्क्रिय कर दिया।

इससे पहले बीजापुर जिले के थाना ईलमिड़ी के लंकापल्ली जंगल-पहाड़ी से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 9वीं वाहिनी और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) टीम की संयुक्त कार्रवाई में 20-30 किलो के दो शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए थे। बरामद आईईडी को लंकापल्ली के कच्ची सड़क पर जवानाें के वाहनाें को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था, जिसे जवानों ने सतर्कता से नष्ट कर बड़ा हादसा टाल दिया।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story