दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

WhatsApp Channel Join Now
दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत


रायपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और संघ के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. मोहन भागवत आज शाम गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर जाएंगे, जहां बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे।

प्रवास के दूसरे दिन संघ की प्रांतीय टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रमुख संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान देश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों के साथ संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बिलासपुर में निर्धारित कार्यक्रमों और प्रांतीय टोली की बैठक में शामिल होने के बाद डॉ. भागवत देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764721 Articles

Share this story