छग :नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
छग :नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ


रायपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में आज रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। इनमें रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।इस ऐतिहासिक रेल सेवा शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्य आयोजन रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-7 पर आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में खुद उपस्थित रहकर इन सेवाओं को हरी झंडी दिखा रहे हैं, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ रहे हैं।कार्यक्रम का समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है।

आज से रायपुर-रावघाट (बस्तर) और रायपुर-कुरूद (धमतरी) के बीच नई यात्री रेल सेवाओं का नियमित शुभारंभ हो रहा है। इसके साथ ही नवनिर्मित ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और नैरोगेज से ब्रॉडगेज में बदली गई अभनपुर-कुरूद रेल लाइन को भी जनता को समर्पित किया जा रहा है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब बस्तर संभाग के रावघाट तक रेल सेवा पहुंच रही है।

ट्रेनों को रवाना करने के साथ-साथ आज रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी (लोको शेड) का भी शिलायन्यास किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 300 हाई-हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव की होगी।

इन नई रेल सेवाओं के शुरू होने से बस्तर और मैदानी इलाकों के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इन रेलखंडों के शुरू होने से क्षेत्र में रेल परिवहन की सुविधाओं का विस्तार होगा और यात्रियों को आवागमन के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763755 Articles

Share this story