रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा , पंडरी के सुशील विला में सुबह से चल रही कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा , पंडरी के सुशील विला में सुबह से चल रही कार्रवाई


रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा , पंडरी के सुशील विला में सुबह से चल रही कार्रवाई


रायपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में आज सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने छापा मारा है। जांच एजेंसी की एक टीम रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित 'सुशील विला' बंगले पर पहुंची है, जहां सुबह से ही दस्तावेजों और वित्तीय पहलुओं की सघन जांच की जा रही है। विला के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

ईडी के अधिकारी कंप्यूटर, डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजातों को खंगाल रहे हैं। आधिकारिक कॉर्पोरेट रिकॉर्ड के अनुसार, इस पते सुशील विला, रवि नगर, पंडरी पर 'लता ग्रीनफील्ड्स एलएलपी' और 'लता एग्रीफील्ड एंड प्रोड्यूसेस एलएलपी' जैसी कंपनियां पंजीकृत हैं। इसके साथ ही दुर्ग में भी ईडी की रेड की जानकारी है।

फिलहाल ईडी की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के दायरे में कौन लोग हैं और टीम को क्या मिला है, इस बारे में भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767444 Articles

Share this story