भारतमाला घोटाला: ईडी की छत्तीसगढ़ के कुरुद में छापेमारी, पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के घर खंगाले

WhatsApp Channel Join Now
भारतमाला घोटाला: ईडी की छत्तीसगढ़ के कुरुद में छापेमारी, पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के घर खंगाले


भारतमाला घोटाला: ईडी की छत्तीसगढ़ के कुरुद में छापेमारी, पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के घर खंगाले


धमतरी, 27 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार सुबह धमतरी के कुरुद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदार भूपेंद्र चंद्राकर और रोशन लाल चंद्राकर के घरों पर छापेमारी की।

इसके साथ रायपुर जिला के अभनपुर में भी जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनके सहयोगियों के ठिकानों भी दबिश दी गई। ईडी के करीब 13 अधिकारियों की टीम अहले सुबह रायपुर के अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के निवास और कार्यालय पहुंची और छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम यहां दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने सुबह-सुबह कुरूद पहुंचकर भूपेंद्र चंद्राकर और रोशन लाल चंद्राकर के निवास पर एक साथ छापा मारा। दोनों के नाम भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में ईडी द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

--------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story