छग में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 35 से ज्यादा घायल

WhatsApp Channel Join Now
छग में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 35 से ज्यादा घायल


रायपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गुरुवार दोपहर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि से 35 ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार बस आज लगभग 2:00 बजे के आसपास मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रहीं जा रहीं थी। ढलान पर बस की रफ्तार तेज थी और अचानक स्टीयरिंग या ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

अस्पताल और पुलिस प्रशासन से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाले 6 यात्रियों में 3 पुरुष जिनमें बस मालिक सिपाही लाल 9 वर्ष और 12 वर्ष की दो सगी/नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह और शुरुआती प्रशासनिक रिपोर्टों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे। दुर्घटना के वक्त बस के भीतर 46 यात्रियों के मौजूद होने की पुष्टि की गई है। मृतकों में से 4 लोग केल्हारी क्षेत्र और एक व्यक्ति चिरमिरी के निवासी बताए जा रहे हैं।

सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के अनुसार घायलों की संख्या करीब 39 से 40 तक पहुंच गई है। लगभग 15 यात्रियों की हालत नाजुक है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग 10 यात्रियों का प्राथमिक उपचार केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम शशिशेखर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार का जायजा लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

_________________

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story