केन्द्र सरकार ने लद्दाख के 28 स्थानों को मानचित्र में औपचारिक रुप से चिन्हित किया

WhatsApp Channel Join Now
केन्द्र सरकार ने लद्दाख के 28 स्थानों को मानचित्र में औपचारिक रुप से चिन्हित किया


नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने लद्दाख के 28 स्थानों को मानक और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर चिन्हित किया है। इनमें रणनीतिक स्थानों और उनकी भौगोलिक विशेषताओं की औपचारिक रूप से पहचान की गई है। इनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ प्रमुख सीमा विवाद बिंदु जैसे गोगरा और हॉट स्प्रिंग शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, “भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा लद्दाख के मानचित्र पर इन्हें औपचारिक रूप से चिन्हित करने का उद्देश्य, इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और जन-सामान्य के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है।”

मंत्रालय का कहना है कि अतिशा गिरी (पीक), ब्रांगसा लैंड (एरिया), चपचिंगल पास (पास), कनिष्क पीक (पीक), करुण पीर (माउंटेन). कुक्सेल लैंड (एरिया), मार्तंड गिरी (पीक), 8 परपिक (ग्लेशियर), स्कमरी ग्लेशियर (ग्लेशियर), शचमिर्क पास (पास), शकोरगा वैली (वैली), ज़ोरावर पीक (पीक) देहरा कंपास लैंड (एरिया), द्रक कार्पो (माउंटेन), गोगरा लैंड (एरिया), जोलमोरी (माउंटेन), कुमारयाना पॉइंट लैंड (एरिया), पंगलुंग लैंड (एरिया), रिनचेन ज़ंगपो (पीक), साक्याश्री गिरी (पीक), गुरु रिनपोछे (लेक), शामल लुंगपा लैंड (एरिया), यांगपा नदी (नदी), हॉट स्प्रिंग वॉटर (बॉडी), मारपा लोत्सावा री (पीक), मिलारेपा कांगरी (पीक), शिवा री (पीक), महेश्वर री (पीक)।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले केन्द्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह का औपचारिक नामकरण किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story