केंद्र ने परीक्षाओं से जुड़े सुधार पर मांगे सुझाव
नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। केंद्र सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में परीक्षाओं से जुड़े सुधार के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित किए हैं। सरकार पहले ही एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्य बल गठित कर चुकी है। यह कार्यबल सार्वजनिक परीक्षाओं में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सभी नागरिकों से उनके इस विषय में मत जाना चाहता है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को एक पोस्ट कर सुझाव आमंत्रित किए हैं और इस संबंध में व्हाट्सएप, वेबसाइट, टोल फ्री नंबर और ई-मेल पता जारी किया है। सुझाव हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में दिए जा सकते हैं। सुझाव देने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है। एजेंसी ने अनुरोध किया है कि इस विषय को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों और समूह में साझा किया जाए।
सभी हितधारक अपने सुझाव निम्नलिखित माध्यमों से भेज सकते हैं।
सुझाव देने के माध्यम: व्हाट्सऐप: 7827042830
वेबसाइट : http://examreforms-taskforce.dopt.gov.in
टोल-फ्री नंबर: 1800-180-4747
ईमेल: ExamReformsTaskforce@dopt.gov.in
सरकार के अनुसार, नागरिकों के सुझाव भविष्य की सार्वजनिक परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

