बिजली मांग में स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी हुई 50.02 प्रतिशत, सीईईडब्ल्यू ने बताया अक्षय ऊर्जा में इसे महत्वपूर्ण पड़ाव

WhatsApp Channel Join Now
बिजली मांग में स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी हुई 50.02 प्रतिशत, सीईईडब्ल्यू ने बताया अक्षय ऊर्जा में इसे महत्वपूर्ण पड़ाव


नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। देश में सोमवार सुबह कुल बिजली मांग में अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल कर लिया है। बिजली मांग में स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी 50.02 प्रतिशत पहुंच गया। इस उपलब्धि पर काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया।

सोमवार को काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की फेलो दिशा अग्रवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस साल मई से अब तक 50 दिनों में, स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी ने भारत की कुल बिजली मांग में 45 प्रतिशत के स्तर को पार किया है। आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जब कुल 221.5 गीगावाट बिजली मांग में स्वच्छ ऊर्जा का हिस्सा 50.02 प्रतिशत पहुंच गया। इसमें अक्षय ऊर्जा, जलविद्युत और परमाणु ऊर्जा शामिल है। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब स्वच्छ ऊर्जा का यह स्तर दिन के समय में देखने को मिला है। यह बिजली आपूर्ति के विभिन्न स्रोतों (मिश्रण) में एक स्थायी बदलाव का संकेत देता है। सीईईडब्ल्यू का अध्ययन बताता है कि किफायती अक्षय ऊर्जा के साथ-साथ लचीले ऊर्जा भंडारण (फ्लेक्सिबल एनर्जी स्टोरेज) को भी विस्तार देना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story