दर्द की दवा और एंटीबायोटिक सोच-समझकर लें, सीडीएससीओ की सलाह

WhatsApp Channel Join Now
दर्द की दवा और एंटीबायोटिक सोच-समझकर लें, सीडीएससीओ की सलाह


नई दिल्ली, 22 सितंबर (हि.स.)।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने दर्द की दवाओं और एंटीबायोटिक्स के बिना जरूरत इस्तेमाल को लेकर मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से इन दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह और निगरानी में करने को कहा गया है।

सीडीएससीओ के अनुसार, दर्द की दवाओं का जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है और लंबे समय में क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

वहीं, एंटीबायोटिक्स का गलत या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से शरीर में दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस) विकसित हो सकती है। ऐसी स्थिति में संक्रमण होने पर एंटीबायोटिक दवाएं कम असर कर सकती हैं।

सीडीएससीओ ने लोगों से बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या दर्द की दवा नहीं लेने की अपील की है। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि का पालन करने पर जोर दिया गया है। संगठन ने दवाओं के गलत इस्तेमाल से होने वाले साइड इफेक्ट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story