महादेव सट्टा एप मामले में आराेपित माेहित साेमानी के घर सीबीआई की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
महादेव सट्टा एप मामले में आराेपित माेहित साेमानी के घर सीबीआई की छापेमारी


रायपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई )ने जांच तेज करते हुए शुक्रवार काे रायपुर के समता कॉलोनी में आरोपित मोहित सोमानी के घर छापेमारी की। करीब छह सदस्यीय टीम उसके मकान पर पहुंची और लगभग एक घंटे तक जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई।

मोहित सोमानी का नाम महादेव सट्टा सिंडिकेट में ऑपरेटर के रूप में सामने आया था। आरोप है कि वह महादेव 364 पैनल का संचालन करता था। सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत वापसी के बाद रायपुर में हुई इस कार्रवाई को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। मोहित सोमानी पर प्रमोटर से आईडी लेकर बेचने की आशंका जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मोहित सोमानी को नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया था। जांच में उसका संबंध महादेव सट्टा नेटवर्क से सामने आया था। आरोप है कि वह पैनल के माध्यम से अवैध ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचालित करता था। फिलहाल साेमानी रायगढ़ जेल में निरुद्ध है। सीबीआई की टीम ने उसके समता कॉलोनी स्थित घर पहुंचकर जांच की। हालांकि, दबिश के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मोहित सोमानी पर महादेव 364 पैनल के संचालन और प्रमोटर से आईडी लेकर बेचने का आरोप है। वह पहले भी नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल रायगढ़ जेल में निरुद्ध है।

_______________

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776353 Articles

Share this story