सावधान! तेजी से फैल रहा Eye Flu का इंफेक्शन, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

WhatsApp Channel Join Now

बरसात के मौसम में आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना,आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं। b

क्या है आई फ्लू के लक्षण
आंखों के होने वाले इन्फेक्शन को आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं। इसमें इंफेक्शन होने वाले व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है। इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है। जिस कारण आंखों से साफ नहीं दिखता। 

b

कैसे फैलता है ये संक्रमण 

अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको यह वायरस हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ जाता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी संक्रमण फैल सकता है। 

b

 बचने के उपाय

थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें। 
आंखों को बार-बार न छुएं। 
अपने आसपास सफाई रखें। 
अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं। 
अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं। 
पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें। 
संक्रमित व्यक्त के बेड, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें। 
टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें। 

b
आंखों में ज्यादा दर्द होने पर करें ये उपाय

थोड़ी-थोड़ी देर पर ठंडे पानी से आंख धोएं। 
इसके अलावा गुलाब जल से आंख धोने से आंखों का इन्फेक्शन कम हो जाता है और आंखों की गंदगी हट जाती है। 

n

कितने दिन में ठीक होगा आई फ्लू

आई फ्लू ठीक होने में  5 से 10 दिन का समय लग सकता है। 

n

क्या न करें 

अगर आपको आंखो का इंफेक्शन हो जाए तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। 
इसके बाद कहे अनुसार नियमित दवा लें। 
अपनी उपयोग की चीजें, जैसे- तौलिया और रूमाल किसी के साथ शेयर न करें। 
आंखों के इंफेक्शन होने पर चश्मे का प्रयोग करें, भूलकर भी लेंस न लगाएं। 
इंफेक्शन होने के बाद घर पर ही रहें, अगर आप बाहर जाएंगे तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा।

Share this story