सीएक्यूएम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए गाजियाबाद में तैनात किए 10 फ्लाइंग स्क्वाड

WhatsApp Channel Join Now
सीएक्यूएम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए गाजियाबाद में तैनात किए 10 फ्लाइंग स्क्वाड


नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए गाजियाबाद में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया है। आयोग ने इस अभियान के तहत धूल नियंत्रण के मानकों को सख्ती से लागू करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के लिए 10 फ्लाइंग स्क्वाड को तैनात किया गया है।

सीएक्यूएम के अनुसार, वायु गुणवत्ता में सुधार और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आयोग ने विशेष रणनीति तैयार की है। इसके तहत गाजियाबाद नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली विभिन्न प्रमुख सड़कों और इलाकों की जांच के लिए 10 विशेष 'फ्लाइंग स्क्वॉड' (उड़न दस्ते) तैनात किए गए हैं।

आयोग ने कहा, धूल को कम करने के लिए तय किए गए उपायों को लागू करने में किसी भी तरह की चूक या संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। इसके अलावा, वायु प्रदूषण के हॉटस्पॉट की पहचान करने और स्थानीय प्रदूषण के स्रोतों को कम करने के चल रहे प्रयासों के तहत दिल्ली-एनसीआर में 'ऑपरेशन क्लीन एयर' के तहत निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story