देश में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही कांग्रेस : अनुप्रिया पटेल

देश में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही कांग्रेस : अनुप्रिया पटेल
WhatsApp Channel Join Now
देश में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही कांग्रेस : अनुप्रिया पटेल


रायबरेली, 15 मई (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। आप लोग इनके झांसें में न आएं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि रायबरेली सीट से जीतने के बाद सोनिया गांधी कितनी बार यहां आईं? वह किसके सुख-दुख में शामिल हुईं? कांग्रेस किस आधार पर आप लोगों से वोट मांग रही है।

अनुप्रिया पटेल ने बछरावां में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया है, जिसके कारण ऊंचे-ऊंचे पदों पर उनके बच्चों की संख्या कम दिखाई देती है। भाजपा गठबंधन ही देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है। राजग सरकार ने आप सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है जिसका लाभ देश के सभी लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने राहुल और प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि यह दोनों लोग भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा आएगी तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा। ऐसा कुछ नहीं है, भाजपा कभी संविधान को खतरे में नहीं डालेगी, क्योंकि भाजपा खुद संविधान को लागू कर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा रही है। आप लोगों के आशीर्वाद से फिर केंद्र में सरकार बनेगी और मोदी के 400 पार का नारा साकार करेगी।

जनसभा में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह, मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी भाई पटेल सहित भाजपा एवं अपना दल (एस) के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/बृजनंदन/पवन

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story