महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ


फडणवीस मंत्रिमंडल में 33 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री बनें

भाजपा के 19, शिंदे के 11 राक्रांपा के 9 विधायक बने मंत्री

मुंबई, 15 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। रविवार को नागपुर में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 39 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इनमें 33 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री हैं। इस बार चार महिला विधायकों मंत्री बनने का अवसर मिला है, जबकि 20 नए चेहरे मंत्री समूह में शामिल किए गए हैं। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जल्द किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार में देवेंद्र फडणवीस के मंत्री समूह में 20 नए चेहरों को शामिल किया गया है, इनमें भाजपा के नाै, शिंदे समूह के छह और राकांपा अजीत पवार गुट के पांच विधायक शामिल हैं। देवेंद्र फडणवीस के मंत्री समूह में भाजपा नेता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे और भतीजे धनंजय मुंडे काे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी तरह स्वर्गीय भाजपा नेता पांडुरंग पुंडकर के बेटे आकाश फुंडकर को भी देवेंद्र फडणवीस के मंत्री समूह में जगह मिली है। फडणवीस के मंत्री समूह में अनुभवी मंत्रियों के रुप में चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रशेखर बावनकुले, गिरीश महाजन, गणेश नाईक, मंगलप्रताप लोढ़ा शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मालाबार हिल, मुंबई के विधायक मंगलप्रताप लोढ़ा ने संस्कृत भाषा में शपथ ली है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 5 दिसंबर को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। देवेंद्र फडणवीस के साथ ही शिवसेना शिंदे समूह के एकनाथ शिंदे और राकांपा एपी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ थी। आज भाजपा के 19 विधायकाें ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इस प्रकार मंत्रिमंडल में फडणवीस सहित 20 मंत्री पद भाजपा के हिस्से में आए हैं। शिवसेना शिंदे समूह को उपमुख्यमंत्री पद के सहित 12 मंत्री पद मिले हैं, जबकि राकांपा एपी को उपमुख्यमंत्री पद सहित कुल 10 मंत्री पद मिले हैं। पिछली बार मंत्री रहे कई विधायकों का पत्ता कट गया है। इनमें भाजपा की ओर से सुधीर मुनगंटीवार, अतुल सावे,राकांपा एपी की ओर से छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव बाबा अत्राम , अनिल पाटिल तो शिवसेना शिंदे समूह के अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर , तानाजी सावंत आदि को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story