कैबिनेट ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को दी मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन ऋण गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी दी है। योजना का उद्देश्य पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनजर उत्पन्न नकदी संकट से निपटने के लिए पात्र व्यावसायिक उधारकर्ताओं को अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराना है। इसके लिए नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के माध्यम से सदस्य ऋणदाताओं को गारंटी कवरेज दिया जाएगा।

इस योजना का लक्ष्य कुल 2.55 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण प्रवाह प्रदान करना है। इसमें एयरलाइंस के लिए 5 हजार करोड़ रुपये शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ईसीएलजीएस 5.0 को मंजूरी दी। इसके तहत एमएसएमई के लिए 100 प्रतिशत और गैर-एमएसएमई के साथ-साथ एयरलाइन क्षेत्र के लिए 90 प्रतिशत क्रेडिट गारंटी कवरेज प्रदान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story