लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 18 घंटे चर्चा, 4 फरवरी को प्रधानमंत्री देंगे जवाब

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कुल 18 घंटे की चर्चा होगी। यह चर्चा 2, 3 और 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की गुरुवार को हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

इसके अलावा, लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर सामान्य चर्चा 5, 9, 10 और 11 फरवरी को होगी, जिसके लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 11 फरवरी को बजट पर चर्चा का जवाब देने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story