विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने वाला है बजटः नितिन नवीन

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने वाला है बजटः नितिन नवीन


नई दिल्ली, 01 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बजट 2026 को विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने वाला बताया। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री का जो जनता के बीच में विश्वास है, ये बजट उसे पूरी तरह दर्शाता है। सबका साथ, सबका विश्वास का जो मूलमंत्र है, वो इस बजट के पूरे विस्तार में दिखता है। साथ ही यह बजट विकसित भारत 2047 के लिए भी संकल्प से सिद्धि वाला है।

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण

को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह बजट सतत विकास की नीति और सुशासन का सशक्त प्रमाण है।

सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है, जहां 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर के साथ इन्फ्लेशन दर पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है जो विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त पहल है।

उन्होंने कहा कि

यह बजट युवा संचालित बजट है। विकसित भारत यंग लीडरर्स डायलॉग 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं द्वारा साझा किए गए नवाचारी विचारों ने इस बजट के प्रमुख प्रावधानों को आकार दिया है। इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। इलेक्ट्रोनिक्स, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, कैमिकल, कंटेनर और स्पोर्ट्स मैन्यूफैक्चरिंग को गति देने के साथ इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ और बायोफार्मा उद्योग के लिए 10,000 करोड़ के प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम हैं।

उन्होंने कहा कि

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के जरिए खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। टूरिज्म और संस्कृति केंद्रों का विकास, 20 नए इनलैंड वाटरवेज, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, तथा रोड ट्रांसपोर्ट और डिफेंस सेक्टर में बढ़ा निवेश रक्षा क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story