ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनकी भारत यात्रा की जानकारी दी।

रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग का नई दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उनकी अगवानी की।

उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों और सहयोग पर आधारित है। दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, वित्तीय प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में सहयोग लगातार विस्तार पा रहा है।

जायसवाल ने कहा कि भारत और वियतनाम बहुपक्षीय मंचों पर भी निकट सहयोग के साथ काम कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story