ब्रिक्स बैठक के लिए उज्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान के नेता पहुंचे दिल्ली

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिक्स बैठक के लिए उज्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान के नेता पहुंचे दिल्ली


ब्रिक्स बैठक के लिए उज्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान के नेता पहुंचे दिल्ली


ब्रिक्स बैठक के लिए उज्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान के नेता पहुंचे दिल्ली


ब्रिक्स बैठक के लिए उज्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान के नेता पहुंचे दिल्ली


नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की 14-15 मई को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री अलोएव बखरोमजोन जोराबोएविच, ईरान के उप विदेश मंत्री डॉ. काजेम गरीबाबादी, कजाकिस्तान के प्रथम उप विदेश मंत्री येरजहान अशिकबायेव और नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव डुनोमा उमर अहमद बुधवार को यहां पहुंचे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अलग‑अलग एक्स पोस्ट में इन अधिकारियों के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने ईरान के उप विदेश मंत्री डॉ. काजेम गरीबाबादी से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान और नाइजीरिया के अधिकारियों का भी यहां आगमन पर स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि ये सभी नेता ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की 14-15 मई को नई दिल्ली में होने वाली दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर करेंगे। इसमें ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री शामिल होंगे। इसमें चीन का शेरपा प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा।

बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान‑प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के तहत 14 मई को दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘सेवा तीर्थ’ में सभी विदेश मंत्रियों की संयुक्त मुलाकात होगी। इसके बाद 3 बजकर 10 मिनट पर दूसरे सत्र की शुरुआत होगी और शाम 7 बजे भारत मंडपम में डॉ जयशंकर की ओर से रात्रिभोज का आयोजन होगा। अगले दिन 15 मई को सुबह 10 बजे तीसरे सत्र की शुरुआत होगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story