भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य


भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य


भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य


पटना, 15 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को पटना स्थित अपने आवास 3, टेलर रोड पर सपरिवार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मइया से बिहार सहित देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान पूरा आवासीय परिसर भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा।

नितिन नवीन ने इस अवसर पर कहा कि यह हर्ष और गौरव का विषय है कि युवा पीढ़ी भी छठ महापर्व पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मना रही है। नई पीढ़ी का इस पर्व की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मान्यताओं को आत्मसात करना हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का सुखद संकेत है। लोक आस्था का यह महापर्व अब देश की सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया गया है। सोमवार सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही महापर्व का विधिवत समापन होगा। छठ की विशिष्ट परंपरा है कि इसमें अस्त होते और उदित होते, दोनों स्वरूपों में भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, समानता, अनुशासन और लोककल्याण का संदेश देता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहारवासी देश और दुनिया के जिस भी कोने में हैं, वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। साथ ही, यह देश-विदेश में बसे बिहारवासियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ता है।

इस पावन अवसर पर उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना की कि बिहार सहित देश के सभी नागरिक स्वस्थ और निरोग रहें। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, चहुंमुखी विकास हो तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777689 Articles

Share this story