बांकीपुर से अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा उम्मीदवार

WhatsApp Channel Join Now
बांकीपुर से अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा उम्मीदवार


बांकीपुर से अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा उम्मीदवार


-पारिवारिक कारणों से अभिषेक कुमार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

पटना, 10 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से अपने घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार के स्थान पर नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया है। यह निर्णय अभिषेक कुमार के पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद लिया गया।

अभिषेक कुमार ने आज पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को संबोधित पत्र सौंपते हुए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया और चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।

गौरतलब है कि अभिषेक कुमार ने गुरुवार को ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के बाद आयोजित सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी प्रमुख घटक दलों के नेता उपस्थित थे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story