मुंबई में एलीफैंटा के पास समुद्र में नाव पलटने से एक यात्री की मौत, 20 लोगों को बचाया गया

WhatsApp Channel Join Now
मुंबई में एलीफैंटा के पास समुद्र में नाव पलटने से एक यात्री की मौत, 20 लोगों को बचाया गया


मुंबई, 18 दिसंबर (हि.स.)। मुंबई में एलीफैंटा पर्यटन स्थल के पास समुद्र में नाव पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई। इस घटना में 20 लोगों को बचा लिया गया है। मौके पर भारतीय तटरक्षक बल ने बचाव अभियान शुरू किया है।

मुंबई नगर निगम के मुताबिक बुधवार को दोपहर में नीलकमल नाम की एक नाव मुंबई के गेटवे आफ इंडिया से बोट एलीफैंटा पर्यटन स्थल की ओर जा रही थी। नाव में 56 यात्री सवार थे। यह नाव एलीफैंटा से करीब तीन किलोमीटर पहले अचानक पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही नौसेना, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। मुंबई नगर निगम सूत्रों ने बताया कि इस घटना में अब तक 20 यात्रियों को बचा लिया गया है। इनमें से 1 यात्री की मौत हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story