भाजयुमो की नई टीम की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, युवा मुद्दों और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

WhatsApp Channel Join Now
भाजयुमो की नई टीम की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, युवा मुद्दों और संगठन विस्तार पर होगा मंथन


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के विस्तार भवन में आयोजित की जा रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक का समापन भाजपा अध्यक्ष के संबोधन के साथ होगा।

नई टीम के गठन के बाद आयोजित इस पहली बड़ी राष्ट्रीय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी युवा कार्यक्रमों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में युवा मोर्चा की भावी कार्ययोजना तैयार करने के साथ युवाओं के बीच संगठन की पहुंच और सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक को युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768643 Articles

Share this story