भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को जनजातीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे नितिन नवीन, जुएल ओराम भी रहेंगे मौजूद

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को जनजातीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे नितिन नवीन, जुएल ओराम भी रहेंगे मौजूद


नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम गुरुवार सुबह 9:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वह सभी राज्यों के जनजातीय कार्य मंत्रियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में जनजातीय कार्य मंत्रालय के कामकाज और केंद्र सरकार की ओर से जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विभिन्न राज्यों में जनजातीय समुदायों के विकास और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, उनकी जमीनी स्थिति और राज्यों में उनके प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक का एक प्रमुख एजेंडा जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना होगा। राज्यों के जनजातीय कार्य मंत्रियों से उनके प्रदेशों में चल रही योजनाओं और सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी भी ली जा सकती है।

इस बैठक को जनजातीय समुदायों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विकास योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779484 Articles

Share this story