भाजपा का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- बंगाल में अराजकता फैलाने की कोशिश रही तृणमूल कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- बंगाल में अराजकता फैलाने की कोशिश रही तृणमूल कांग्रेस


नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों पर ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनपर राज्य में आरजकता फैलाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भाजपा नेता संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं' वाले बयान पर कहा, जिस पार्टी की हार होती है वो इस्तीफा देते हैं और सत्ता का हस्तांतरण बहुत ही शांतिप्रिय तरीके से भारत में होता आया है। विगत 75 वर्ष में पूरे संसार में भारत अपनी इस लोकतांत्रिक संवैधानिक प्रक्रिया के लिए जानी जाती है। मगर ममता बनर्जी ने जो कहा है और किया है वो परंपरा के विपरीत है। भारतवर्ष की परंपरा पर एक आघात है। ये भारतीय जनता पार्टी के ऊपर आघात नहीं है। ये आघात भारत के लोकतंत्र और संविधान पर है।

उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपना इस्तीफा लोकभवन में सौंपा, लेकिन ममता बनर्जी कह रही हैं कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। ये कहानी अराजकता की है। जनता ही एक ऐसी ताकत है, जिनके बिना लोकतंत्र काम नहीं कर सकता है और कोई नेता यहां ऐसा नहीं है, जिसके बिना देश नहीं चल सकता या राज्य नहीं चल सकता। तो ममता बनर्जी जो गलतफहमी पाल रही हैं कि उनके बिना बंगाल नहीं चल सकता ये उनकी गलतफहमी है।

संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी कह रहीं थी कि वे विधानसभा नहीं जाएंगी, अब वह कैसे जाएंगी और जब उन्होंने कहा था कि वह आएंगी तो वह क्या सोच रही थीं? वह भवानीपुर सीट से नहीं जीतीं और अब विधायक भी नहीं हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story