ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर कांग्रेस के बयान की भाजपा ने की निंदा

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर कांग्रेस के बयान की भाजपा ने की निंदा


नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने कहा कि विश्व एआई समिट के बाद अब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर कांग्रेस एक बार फिर देश के हितों के खिलाफ बयानबाजी कर रही है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व एआई समिट में भोंडा और नग्न प्रदर्शन करने के बाद, आदत से मजबूर कांग्रेस ने एक बार फिर ब्रिक्स समिट की पूर्व संध्या पर दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बयान दिया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम साहब का यह कहना कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से क्या हासिल होगा?” न केवल उनकी सोच पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि ऐसा लगता है कि वे भारत आने वाले अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्राध्यक्षों से भी अपनी समझदारी को ऊपर मान रहे हैं।

उन्होंने पी

चिदंबरम को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 2009 में भारत पहली बार ब्रिक्स समिट में शामिल हुआ था और 2012 में भारत ने ब्रिक्स समिट की मेजबानी भी की थी।

ये वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि भारत डिजिटल युग में आगे नहीं बढ़ सकता, यहां के लोग कम समझदार हैं और भारत डिजिटल पावर कैसे बनेगा। आज भारत विश्व की नंबर वन डिजिटल पावर है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में एक जिम्मेदार प्रतिपक्ष के रूप में जिस आचरण की अपेक्षा थी, कांग्रेस निरंतर उस गरिमा को ध्वस्त करती जा रही है। चिदंबरम साहब का बयान इसी का प्रमाण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story