आईटी नोटिस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- देश के कानून से कोई भी ऊपर नहीं

आईटी नोटिस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- देश के कानून से कोई भी ऊपर नहीं
WhatsApp Channel Join Now
आईटी नोटिस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- देश के कानून से कोई भी ऊपर नहीं


नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी देश के संविधान और कानून से ऊपर नहीं है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोचती है कि वह देश के संविधान और कानून से ऊपर है। वह टैक्स डिफॉल्टर बन सकती है, झूठ बोल सकती है और फिर विक्टिम कार्ड खेल सकती है। इसके बावजूद देश के कानून से कोई भी ऊपर नहीं है।

कांग्रेस को आईटी नोटिस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आम लोगों को टैक्स देना पड़ता है लेकिन कांग्रेस खुद को विशेष वीवीआईपी श्रेणी में रखती है। जब उनकी 'चोरी' पकड़ी गई तो वे टैक्स नहीं देना चाहते थे। सवाल यह है कि जब उन्हें 2021 मे नोटिस मिला तो उन्होंने उसे चुनौती देने में देरी क्यों की। अब आप जब चुनौती दी गई तो आपको कोई राहत नहीं मिली। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते अब देश की संस्थाओं पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। यह कांग्रेस की हताशा के स्तर को दर्शाता है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के परिसर में 350 करोड़ रुपये पाए गए। उनके 50 सांसदों के पास सामूहिक रूप से बहुत सारा पैसा होगा। यह पैसे की कमी नहीं है, कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों और इरादों की कमी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/दधिबल

Share this story