भाजपा ने जयंती पर सुषमा स्वराज को किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने जयंती पर सुषमा स्वराज को किया नमन


नई दिल्ली, 14 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (बुधवार) पूर्व केंद्रीयमंत्री सुषमा स्वराज को उनकी जयंती पर याद करते हुए नमन किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ''सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, मृदुभाषी, ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पद्म विभूषण सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर नमन।''

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 1952 को जन्मीं प्रमुख भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज का जब निधन हुआ तो वह विदेशमंत्री थीं। साल 2019 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। वह ऐसी नेता थीं, जो अपनी दरियादिली और सहानुभूति के लिए जानी जाती थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

Share this story