भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 112 उम्मीदवारों की पहली सूची

भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 112 उम्मीदवारों की पहली सूची
WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 112 उम्मीदवारों की पहली सूची


भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 112 उम्मीदवारों की पहली सूची


भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 112 उम्मीदवारों की पहली सूची


नई दिल्ली, 2 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 112 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। पिछले चुनावों में भाजपा को 23 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा राज्य में अकेले विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि पहले भाजपा और बीजू जनता दल के गठबंधन की चर्चा थी लेकिन आखिरी समय में मामला अटक गया।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें 112 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/दधिबल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story