इमरान मसूद के बयान पर भाजपा का तीखा वार, कहा- राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस ने किया सनातन धर्म का अपमान

WhatsApp Channel Join Now
इमरान मसूद के बयान पर भाजपा का तीखा वार, कहा- राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस ने किया सनातन धर्म का अपमान


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के दिवाली को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सनातन धर्म का अपमान करती है। मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने दिवाली पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी पूरा नेतृत्व भगवान श्रीराम को नहीं मानता है। कांग्रेस लगातार सनातन के अपमान में लगी रहती है। उसका एजेंडा लटकाने, भटकाने और भड़काने का है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इमरान मसूद ने दीपावली पर टिप्पणी की है और भगवान श्रीराम को लगातार नकारा जा रहा है, वह भड़काऊ बयान है। कांग्रेस लगातार सनातन को अपमानित करने का काम कर रही है।

कुंवर बासित अली ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के इशारे पर किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिवाली और प्रदूषण को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग हैं। इससे निपटने के लिए सरकार के भरोसे बैठने के बजाय लोगों को खुद जागरूक होना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story