सिख विरोधी दंगों को लेकर दिल्ली में भाजपा और सिख संगठनों का विरोध मार्च, राहुल गांधी से माफी की मांग

WhatsApp Channel Join Now
सिख विरोधी दंगों को लेकर दिल्ली में भाजपा और सिख संगठनों का विरोध मार्च, राहुल गांधी से माफी की मांग


सिख विरोधी दंगों को लेकर दिल्ली में भाजपा और सिख संगठनों का विरोध मार्च, राहुल गांधी से माफी की मांग


नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनके समर्थन में रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )और सिख संगठनों की ओर से विरोध मार्च निकाला जा रहा है । हरिनगर बस डिपो से निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में विरोध मार्च में नेताओं ने राहुल गांधी से 1984 के दंगों के पीड़ितों से माफी मांगने की मांग की। इसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और सांसद कमलजीत सहरावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पदयात्रा के माध्यम से 1984 के दंगा पीड़ितों के प्रति एकजुटता और समर्थन प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका विरोध करने से आगे बढ़कर बाधा डालने तक सीमित रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में जिन मुद्दों पर चर्चा और बहस कर सकता है, उन्हें सड़कों पर उठा रहा है। विपक्ष न तो संसद को चलने देना चाहता है और न ही सड़कों पर सामान्य गतिविधियां होने देना चाहता है।

आरपी सिंह ने कहा कि विपक्ष मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय गतिरोध पैदा करना और देश में अराजकता फैलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770394 Articles

Share this story