विस चुनावः भाजपा ने केरल और पुदुचेरी के लिए घोषित किए उम्मीदवार

WhatsApp Channel Join Now
विस चुनावः भाजपा ने केरल और पुदुचेरी के लिए घोषित किए उम्मीदवार


विस चुनावः भाजपा ने केरल और पुदुचेरी के लिए घोषित किए उम्मीदवार


नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए क्रमशः 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची और 09 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की।इसी के साथ भाजपा केरल के लिए अब तक कुल 97 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

भाजपा के मुताबिक पीरूमाडे विधानसभा क्षेत्र से वी. रतीश और पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को उम्मीदवार बनाया गया है। मवेलिक्कारा क्षेत्र से अजीमोन,

अडूर से पंडालम प्रतापन,

चवरा से केआर राजेश,

चडायमंगलम से आरएस अरुण राज,

चिरायिनकीझू से बीएस अनुप,

तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन,

अरुविक्करा से विवेक गोपान,

कोवलम से टीएन सुरेश,

नेय्यत्तिनकरा से एस. राजेशकरण नायर को उम्मीदवार बनाया गया है।वहीं, पुदुचेरी के उम्मीदवारों की भी पहली सूची में मन्नादीपेट सीट से ए नम्मासिवम को और राजभवन सीट से वीपी रामालिंगम को उम्मीदवार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story