छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात


नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।

नितिन नवीन के आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन, संगठनात्मक समन्वय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के साथ प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।

उल्लेखनीय है कि, वे दिल्ली में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उसके बाद कृषि मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री से भी मुलाकात की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story