राष्ट्रभक्ति का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेसः भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रभक्ति का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेसः भाजपा


नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रभक्ति का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। भाजपा ने 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पारित हालिया प्रस्ताव 1937 में कलकत्ता में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा लिए गए उस फैसले की याद दिलाता है, जिसमें वंदे मातरम् के छह पदों में से केवल दो पदों को गाने की बात कही गई थी। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वंदे मातरम् के पूरे स्वरूप को लेकर उसका रुख क्या है।

15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् के गायन से जुड़ी घटना का भी उल्लेख करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में दो पदों के बाद सोनिया गांधी को ‘स्टॉप-स्टॉप’ कहते हुए सुना गया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् महज एक गीत नहीं बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र भावना और भारत के गौरव से जुड़ा प्रतीक है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में इसके प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा के बाद हुई पहली पदाधिकारी बैठक में वंदे मातरम् के सम्मान में प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए सरकार के नेतृत्व में लालकिला परिसर में वंदे मातरम् के सभी छह पदों का गायन राष्ट्र भावना के प्रति सम्मान का संदेश है। देश कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को अब समझ चुका है और जनता इसका जवाब देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story