भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को श्री बांके बिहारी के करेंगे दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को श्री बांके बिहारी के करेंगे दर्शन


लखनऊ,24 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल यानी रविवार को मथुरा-वृंदावन के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगेे। वहां वे श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर वृंदावन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात'' के 130वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ सुनेंगे। 'मन की बात' कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वाह्न 11:40 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। नितिन नवीन दोपहर 12:15 बजे भाजपा विधायक राजेश चौधरी के आवास जाकर उनकी माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगे।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story